Donate US$10

कूटनीति और 'कारण' बनाम 'भावना'

 (borrowed from the Internet)

कूटनीति यानी जनता से वोट बटोर कर शासन शक्ति को अपने स्वार्थ के लिए हड़पने वाली राजनीति 

इसमें अक्सर करके निर्णय के पीछे कारण नहीं होते हैं, बल्कि भावनाएं होती हैं। 

समझें तो, कूटनीतिज्ञ अपने निर्णय कभी तो किसी कारण पर आधारित करते हैं, और कभी भावनाओं पर। 

 और इन दोनो में से किसी एक आधार को चुन लेने की प्रेरणा केवल जनता के बड़े अंश को प्रभावित करके उनके वोट बटोर लेना होता है। कारण (यानी तर्क आधारित बात) हमेशा कूटनीतिज्ञों के निर्णय का आधार नही होती है क्योंकि वे जानते हैं कि इतने बुद्धिवान नही होते है कि हमेशा कारणों से जनता के बड़े अंश पर प्रभाव जमा सकें।

 भावनाएं ज्यादा efficient होती हैं बड़ी आबादी पर प्रभाव जमाने के लिए। बढ़ी आबादी की जनता कारण पर सहमत नही करी जा सकती है। मगर भावना पर आसानी से बड़ी आबादी की सहमति बनाई जा सकती है। 

 तो राजनीति को समझने के लिए किसी भी कालखंड में संबद्ध समाज में बहती हुई भावना की टोह लीजिए। कूटनीति की परतें अपने आप खुलती चली जायेंगी और आपको समझ आने लग जायेगी। 

 यदि भावनाओं में कोई दुर्भावन आ जाए जिसके प्रयोग से कोई कूटनीतिज्ञ आबादी पर प्रभाव जमा रहा हो, तब अक्सर वो दुर्भावना को छिपाने के लिए इस पर कोई 'कारण' की चादर डाल कर उसे तापने की कोशिश करता है। और फिर आम व्यक्ति चकमा खा जाते हैं नकली 'कारणों' की भुलभुलैया में। 'कारण' जब नकली आधार होते है निर्णयों के, तब कूटनीतिज्ञ blackwhite thinking का मुजाहिरा करने लगते हैं, u turn मारते दिखाई पड़ते हैं, थूक-कर–चाट करने लगते है, निर्लज्जता से। 

 तो भावनाओं के आधार से निर्णय लेने से वोट आसानी से मिलते हैं। मगर इसकी कुछ कमी भी होती है। ये कि भावनाओं पर तैरता जनादेश देश की व्यवस्था , न्याय को बर्बाद करने लगता है। समाज ऊंच–नीच, अपना–पराया करने पर उतर आता है। अनिश्चितता बढ़ जाती है। लोगों का भविष्य भाग्य की सूली पर झूलने लगते हैं , उसके हाथो में नहीं रह जाता है

How to work with the self-congratulatory, megalomaniac governments?

 (borrowed from the Internet)

This is a megalomanic's Govt . It is more narcissistic in its approach, It doesn't think that our country needs to do anything TO ACHIEVE the greatness. It wants to do things TO PROVE that the greatness is already here


 That's the way one can work with these people. Don't tell them targets which may look as if they are striving for improvement . Tell them targets which may help them prove to the rest of the Indians, their rivals and the whole world the greatness is already with them .

राजा का असल धर्म दान दक्षिणा करना, या देशद्रोहियों को पहचान कर दंड देना नही होता है

ये सरकार व्यापारियों को सरकार है। व्यापारी लोग स्वभाव से ही न्याय के विचार से रिक्त होते हैं। वे अपने माल का दाम बढ़ाने के लिए सामाजिक औहदो की ऊंच नीचे का उपभोग करते हैं, उसका विरोध नही करते है। एक पर्स जो आम आदमी को सस्ते दामों में मिल सकता है, उसका दाम हजारों गुना महंगा हो जाता है मात्र ब्रांड बदल देने है। और ब्रांड का मकसद क्या होता है– खरीदार को अपनी सामाजिक हैसियत साबित करनी होती है समाज में। सोंचे तो ये विचार समानता के न्याय सूत्र के ठीक विपरीत है। 

तो फिर ऐसे ही व्यापारी राजा भी देश निर्माण को न्याय के सूत्र से बांधना नहीं जानता है। न्याय के अभाव के बदले में वो दान-दक्षिणा, परोपकार कर्म करके जनता को लुभा कर शासन करता है। 

सो, व्यापारी कभी भी देश को दीर्घायु शासन नही दे सकता, क्योंकि वो राष्ट्रीय एकता को प्राप्त नहीं कर सकता है। व्यापारी राजा के शासन के दौरान न्याय की कमी से उत्पन्न असंतुष्टों की कतार खड़ी होती रहती है, जो कि एक हद के बाद विस्फोट करके देश को भंग कर देती है, राष्ट्र को तोड़ देती है, जनता को आपस में लड़ाई करने पर आमादा कर देती है। 

व्यापारी और उसके समाज को राष्ट्रीय एकता के निर्माण में न्याय के सूत्र का महत्व नहीं पता होता है। वो समझता है कि प्रजा को जो कुछ चाहिए अपने राजा से, जो सेवाएं चाहिए होती है राज्य से, वो सब एक अच्छे राजा को दान-दक्षिणा के माध्यम से उपलब्ध करवानी चाहिए। व्यापारी के अनुसार यही राजधर्म होता है। ऐसी ही ऐसी तर्ज पर कि ब्राह्मण के अनुसार राजधर्म होता है मंदिर में नितदिन पूजा पाठ करना, आरती करना, रखरखाव और साफसफाई करना। क्योंकी ब्राह्मण के अनुसार ब्राह्मण धर्म भी तो यही कुछ होता है। 

जबकि, एक राजा का असली धर्म होता है न्याय करना।क्यों? राज्य की स्थिरता और दीर्घायु तंत्र की स्थापना के लिए  ताकि जनता में असंतुष्टि न व्याप्त हो। जनता में यह विश्वास कायम रहे विधि विधान सर्वोपरि होता है, स्वयं राजा से भी। तभी जनता अपनी एकता बनाए रखने के लिए प्रेरित होती है। विधि विधान और न्याय की सर्वोपरिता को प्रमाणित करने के लिए राजा को अपने सगे संबंधियों, संतान और बंधुओं पर भी न्याय का वही दंड चलाना पड़ जाता है, जो वो दूसरों पर चलाता है। ये होता है असली राजधर्म। राजा की गद्दी पर असली कठिन कार्य यह होता है। ऐसे ही कठिन विधान को स्थापित करने के लिए राजा रामचंद्र ने वो न्याय किया था जब उनको माता सीता का त्याग करना पड़ा था। त्याग करने का उद्देश्य मात्र ये विधान स्थापित करना था कि उनके राज्य में प्रजा में अनैतिक, कामग्रस्त निर्लज्ज अशिष्ट आचरण को स्वीकार नहीं किया जाएगा। 

अन्याय होते रहने देने वाला राजा दान–दक्षिणा करके प्रजा की हमदर्दी तो खरीद लेगा मगर केवल वो सब खुद की सुरक्षा के लिए होगी। जबकि ऐसा राजा लोगो को आपस में एक दूसरे पर आपसी विश्वास बनाने को प्रेरित नही कर सकेगा। उसके चले जाने के बाद, तुरंत, लोग एक दूसरे से शंका से ग्रस्त हो चुके, आपस में लड़ पड़ेंगे, देश के प्रति अपनी निष्ठा को भुला कर। जो कुछ भी वे अन्याय झेले होंगे न्याय से सुन्न राजा के शासन में, उनकी जो भी असंतुष्टि रही होगी, वे एक दूसरे से हिसाब चुकता करने को आमादा रहेंगे।


तो फिर सोचिए, एक राजा का असल धर्म क्या होता है? दान दक्षिणा करना? देशभक्त और देशद्रोहियों की पहचान करना? देशद्रोहियों को दंड देना? 

या फिर, न्याय करना? न्याय की सर्वोपरिता स्थापित करना?

प्रजातंत्र हड़प लिए जाने से क्या फर्क पड़ा है देशों पर

पश्चिमी देशों के अखबारों को पढ़ कर मालूम पड़ता है कि वे लोग राहुल गांधी के कैंब्रिज अभिभाषण से पहले से भी जागृत है कि दुनिया के कई सारे तथाकथित 'प्रजातांत्रिक' देश वास्तव में वहां के किसी न किसी कट्टरपंथी Right Wing नेता के हाथों तंत्र को हड़प लिए जा चुके हैं। 

मगर आजतक पश्चिमी देशों ने इन हड़पे गए  देशों में प्रजातंत्र बहाल करने के लिए कोई आक्रमण नहीं किया है। आर्थिक पाबंदियां तक नहीं लगाई है, अलबत्ता देशों के हालात ने खुद से ही उनकी आर्थिक प्रगति पर लगाम लगा दी है।  रूस में पुतिन के कर्मों को आज पूरी दुनिया देख रही है कि कैसे यूक्रेन पर हमला कर दिया है, और विश्व शांति व्यवस्था को खतरे में डाल रखा है। कितनी ज्यादा जानमाल की तबाही करी हुई है। और उल्टे चार कोतवाल डांटे की तर्ज पर , बयाना दे रहे हैं कि कैसे रूस ही यूक्रेन के हमले का पीड़ित देश हैं ! 

चीन में शी जिनपिंग ने कब्जा किया है। और ताइवान, भारत, वियतनाम, जापान से छूती हुई सीमाओं को युद्ध गर्जना कर करके त्रस्त कर रखा है। संग में, वैश्वीकरण (globalisation) के सिद्धांतों को हाशिए पर रख कर अमेरिका की IT कंपनियों के प्रजातंत्रीय नीति नियमों (जैसे कि स्वतंत्र अभिव्यक्ति, मानवीय श्रमिक कानूनों) को अपने देश के गुप्तवादी, दमनकारी सरकारी नीतियों के आगे झुकाने की कोशिश में व्यापार बंद दिया है। 

सीरिया में बशीर अल असद ने अपने शासन को बनाए रखने के लिए अपने ही देशवासियों पर अपनी ही फौजों से हमला करवा दिया था। बहुत ज्यादा जानमाल की तबाही झेली देशवासियों ने। रूस के पुतिन ने इन हमलों में बशीर का सहयोग किया था ! 

तुर्की में एरडोगन ने मुस्लिम·ईसाई दंगे करवाए। विपक्ष को तो देश के बाहर जान बचा कर भागने पर मजबूर कर दिया। आज तुर्की में विपक्ष है ही नही। उनके नेता अमेरिका में जीवन जी रहे हैं, जान बचा कर। बदले में तुर्की यूरोपीय देशों और अमेरिका से आर्थिक असहयोग झेल रहा है। तुर्की वासियों को अमेरिकी या यूरोपीय वीजा मिलना मुश्किल होता है। एरडोगन रूस के संग सैनिकियी सहयोग करके यूक्रेन रूस युद्ध में मानवरहित ड्रोन उपलब्ध करवा रहा है, और वैमनस्य मोल ले रहा है। खुद तुर्की पर व्यापार की आर्थिक असहयोग के चलते महंगाई ताबड़तोड़ बढ़े जा रही है। एरडोगन जिसकी चर्चा भी नही करते हैं। केवल अमेरिका में बढ़ रही महंगाई की बात करते हैं, और अपने देश की महंगाई का छींटा अमेरिका की महंगाई पर फोड़ देते हैं। 

हंगरी के हालात भी कुछ ऐसे ही हैं। महंगाई की समस्याएं बढ़ रही है, व्यापार में वैश्विक समुदाय के असहयोग के चलते। 

प्रजातंत्र अंतरराष्ट्रीय व्यापार को बढ़ावा देने में सहायक होता है। देशों को अपने अपने balance of trade को निगरानी में रखने में सहायता मिलती है। बिना निगरानी, और सत्यनिष्ठ economic data को सांझा किए, एक तानाशाह देश दूसरे प्रजातांत्रिक देश के धन और संपदा को हड़पने की अवैध, अनैतिक कोशिश कर सकता है। अडानी–हिंडेनबर्ग मामले में वही घटना घटने की गंध आने से विश्व समुदाय चौकन्ना हो गया है मोदी सरकार के प्रति। 

इजरियल में नेतेन्याहु के फिलिस्तीनियों पर बढ़ते जुल्मों सितम ने यूरोपीय देशों और पश्चिमी देशों को इजरायल के विरुद्ध स्थान लेने को मजबूर कर दिया है।आजतक ऐसा हुआ नही था की विश्व समुदाय इजरायल के साथ नहीं हो। मगर फिलिस्तीनियों के जानमाल की त्रासदी ने समूचे विश्व के मानववाद को झंकझोर दिया है। 

मोदी सरकार की भी मुस्लिमों और अलपसंखको पर हो रही घटनाओं ने पाकिस्तान के प्रति विश्व समुदाय को नरम रवैया लेने को बाध्य कर दिया है। पाकिस्तान से  प्रसारित होते आतंकवाद के खिलाफ भारत के दशकों की विश्व समुदाय से करवाई गई किलाबंदी की मेहनत पर पानी फेर दिया है मोदी सरकार के कारनामों ने।

मोदीजी रूस से तेल खरीद कर यूक्रेन रूस युद्ध में हो रही जानमाल की तबाही को बढ़ावा ही देते दिख रहे हैं।और तो और, अडानी बाबू जा कर military junta से शासित अप्रजातंत्रीय देश म्यांमार में बंदरगाह निर्माण के अपने धंधे को जमाते हुए पकड़े गए हैं अमेरिका के द्वारा। अडानी की कंपनी को अमेरिका के स्टॉक एक्सचेंज से निष्कासित किया गया है इसके लिए 

श्रीलंका में घटे जन विद्रोह को तो आपने नजदीक से देखा होगा। वहां पर भी राजपक्षे परिवार द्वारा प्रजातंत्र हड़प लिए जाने से बेहद आर्थिक तबाही आई, महंगाई बढ़ी, और अंत में जानमाल के नुकसान के बाद जनविद्रोह ही हो गया, जिसमे राजपक्षे को झोला उठा कर भागना पड़ गया था। 

कुल मिला कर, जहां जहां प्रजातंत्र ध्वस्त हुआ है, उन देशों में महंगाई और आर्थिक तबाही के मंजर निश्चित तौर पर दिखे हैं। बेरोजगारी बढ़ी है, गरीबी बढ़ी है, अमीर गरीब के मुद्रा संपदा के फासले बढ़े है, और कुछ एक व्यापारिक घराने रातोरत, दिन दूना रात चौगुना, बेहद अमीर हो गए हैं, जो कि तानाशाह डकैत सरकार को धन दे कर मीडिया को खरीद खरीद कर काबू करने में सहयोग देते रहे हैं। और फिर मीडिया वालों ने बदले में पैसा खा खा कर, जनता को गुमराह रखने का अभियान चलाया है, कि महंगाई "वैश्विक घटनाक्रमों के चलते आई है".। ये तानाशाह अमीर लोग अपने देश के प्रजातंत्र को ध्वस्त करके अमीर हुए, और खुद अपने देश छोड़ छोड़ कर दूसरे, प्रजातंत्रीय देशों में जा कर बस कर आज़ादी की सांस ले कर आराम से जी रहे हैं, प्रजातंत्र आज़ादी के मजे उड़ाते हुए ।

Featured Post

नौकरशाही की चारित्रिक पहचान क्या होती है?

भले ही आप उन्हें सूट ,टाई और चमकते बूटों  में देख कर चंकचौध हो जाते हो, और उनकी प्रवेश परीक्षा की कठिनता के चलते आप पहले से ही उनके प्रति नत...

Other posts